Skip to main content

Corruption cleanup is required

 भ्रस्टाचार का भी सफाई अभियान होना चाहिए

आज की डेट में भ्रस्टाचार कहा कहा है या कहे कहा नहीं है | सबसे ज्यादा भ्रस्टाचार  तो नेताओं में है उसके बाद सरकारी कर्मचारी जो हर एक सेवा में रिश्वत लेते है | अगर आप  मजबूर है तो आपका लुटना  तय है | मजबूरी का नाम महात्मा गाँधी यूँ  ही नहीं पड़ा मजबूर है तो काम निकलना तो अहिंशा को अपनाते हुए चुपचाप रिश्वत दे और अपना  कराएं ये ही दुनिया की रीति बन रही है |

मोदी जी अकेले भ्रस्टाचार से लड़ रहे है कुछ लोग कंधे से कन्धा  मिला के चल रहे है हमारा भी फ़र्ज़ बनता है की जहा कमजोर कड़ी मिले हम मोदी जी तक पहुचाये और देश की सेवा में योगदान दें |

नगर निगम में भ्रस्टाचार अगर कोई एक भी करेक्शन करना है जन्म सर्टिफिकेट में तो कम से  कम  १० चक्कर लगवाते है फिर इंसान हार के रिश्वत देता है तब काम होता है | रिश्वत लेने वालों की ये ख़ास पहचान है आपका का काम एक बार में हो जाए ऐसा सपने में भी मत सोचना |

कोई सिग्नेचर चाहिए तो चपरासी रिश्वत लेता है | पुलिस वारीफिकेशन सर्टिफिकेट चाहिए तो  पैसे दो वारीफिकेशन नहीं होगा और सर्टिफिकेट मिल जायेगा | RTO  से  लाइसेंस चाहिए तो पैसे दो बिना टेस्ट के ही मिल जायेगा |

रिश्वत  ने कही काम आसान बना दिया   तो कही मुश्किल | जो   रिश्वत  नहीं  देते उन्हें तो लम्बा चलना पड़ता है | सरकारी नौकरी अगर  किसी को मिलती है तो वो सैलरी से पहले रिश्वत के बारे में सोचता है क्यों की उसे नौकरी रिश्वत से ही तो मिलती   है |

मोदी जी ने सफाई अभियान चलाया लेकिन उससे जमीन तो साफ़ हो जाएगी लेकिन भ्रस्टाचार की गन्दगी नहीं | भ्रस्टाचार  की गन्दगी अकेले मोदी जी नहीं दूर कर सकते हर ईमानदार को आगे आना होगा अपनी आवाज बुलंद करनी होंगी। कुर्बानियां भी देनी होंगी |

भ्रस्टाचार करने वाले बहुत पॉवरफुल हो जाते है इससे पहले ये आतंक में तब्दील हो हमें बदलना होगा तभी देश बदलेगा |  भ्रस्टाचार का भी सफाई अभियान होना चाहिए  तभी सभी को इन्साफ मिलेगा |

अगर  भ्रस्टाचार का भी सफाई अभियान हो तो  बेरोजगारी से मुक्ति  मिलेगी | कोई भूखा नहीं सोयेगा सभी को शिक्षा मिलेगी | हर जगह बिजली और पानी मिलेगा , क्राइम पर भी लगाम लगेगी , पढ़े लिखे लोग बढ़ेंगे  |

Popular posts from this blog

Sanskrit word meaning in Hindi for Profession,vegetables and other things

Village vs city in form of poem

Jijamata Udyaan Rani Bagh Byculla Mumbai

हम मुंबई के भायखला इलाके में स्थित रानी बॉ, के बारे में कुछ साझा करना चाहते हैं। यह भायखला स्टेशन के पूर्वी दिशा में स्थित है। मैं इस यात्रा के दौरान कुछ छवियों को साझा करना चाहते हैं। If you want to know more details information about Rani baugh then you can visit these links. Jijamata Udyaan Victoria Gardens or Rani Jijamata Udyaan Mumbai/ I hope you will get details as you want .