Skip to main content

Posts

Corruption cleanup is required

 भ्रस्टाचार का भी सफाई अभियान होना चाहिए आज की डेट में भ्रस्टाचार कहा कहा है या कहे कहा नहीं है | सबसे ज्यादा भ्रस्टाचार  तो नेताओं में है उसके बाद सरकारी कर्मचारी जो हर एक सेवा में रिश्वत लेते है | अगर आप  मजबूर है तो आपका लुटना  तय है | मजबूरी का नाम महात्मा गाँधी यूँ  ही नहीं पड़ा मजबूर है तो काम निकलना तो अहिंशा को अपनाते हुए चुपचाप रिश्वत दे और अपना  कराएं ये ही दुनिया की रीति बन रही है | मोदी जी अकेले भ्रस्टाचार से लड़ रहे है कुछ लोग कंधे से कन्धा  मिला के चल रहे है हमारा भी फ़र्ज़ बनता है की जहा कमजोर कड़ी मिले हम मोदी जी तक पहुचाये और देश की सेवा में योगदान दें | नगर निगम में भ्रस्टाचार अगर कोई एक भी करेक्शन करना है जन्म सर्टिफिकेट में तो कम से  कम  १० चक्कर लगवाते है फिर इंसान हार के रिश्वत देता है तब काम होता है | रिश्वत लेने वालों की ये ख़ास पहचान है आपका का काम एक बार में हो जाए ऐसा सपने में भी मत सोचना | कोई सिग्नेचर चाहिए तो चपरासी रिश्वत लेता है | पुलिस वारीफिकेशन सर्टिफिकेट चाहिए तो  पैसे दो वारीफिकेशन नहीं होगा और सर्टिफिकेट मिल जायेगा | RTO  से  लाइसेंस चाहिए तो पै

Clips During Village visit on Mundan ceremony of my Son to Remember

ये कुछ क्लिप है  जो मेरे पुत्र  मुंडन के समय ली गई है |  बैसाख पूजा की भी एक क्लिप है |                                                            मरी माता मंदिर कोड़ा फन  डांस   बैसाख पूजा गुब्बारा फन

Effects of Machines

मशीनीकरण का प्रभाव मशीनीकरण  एक ऐसा नाम है जिसने बहुत सारे काम आसान कर दिया | सब मशीनो  के बारे में लिखना तो संभव ही नहीं है लेकिन कुछ मशीनों के बारे में विचार जरूर किया जा सकता है | मेरे गांव की ही बात करता हूँ जब मै छोटा था तब खेतो में मजदूरों के लिए खाना ले जाया करता था मजदूर भैंसो की मदद से खेतों की जुताई किया करते थे पुरे दिन जुताई होती थी तब जाके कहीं १ या २ बीघा जुताई हो पाती थी | वही  काम आज ट्रेक्टर ने ले लिया है दिन का काम कुछ मिनटों का हो गया | समय का फायदा हमें तो हुआ पर घाटा किसे हुआ उन भैंसो का |  उनका तो काम ही ख़त्म हो गया जब काम ख़त्म हो गया तो उनका इस दुनिया में क्या काम है | लेकिन एक काम तो मिल गया इन भैंसो को कैसे कम  किया जाये | भैंसो को कम  करने का एक ही रास्ता था इनका मांस एक्सपोर्ट कर दो दूसरे देशों में लेकिन प्रश्न ये था की इतनी जल्दी इन्हे काटा कैसे जाये | यह भी काम मनुष्यों ने आसान कर दिया एक और मशीनीकरण | फैक्ट्री खोल दो एक दिन में हजारों भैंसे निकल जायेंगे | भैंस तो केवल एक उदाहरण है ऐसे ही न जाने कितने सारे जानवर इन मशीनों की चपेट में आ रहे है |

Expertise required for life

विशेषता जरुरी है इस दुनिया में आप कुछ भी करो लेकिन अगर आपको आगे जाना है तो अप्पको एक्सपर्ट होना पड़ेगा | आप सीखते तो बहुत कुछ है लेकिन एक्सपर्ट सब चीजों में नहीं होते है | आपके अच्छे भविष्य के लिए विशेषता जरुरी है | मैंने अपने कैरियर में बहुत उतार चढाव देखे है पहले एडमिन वर्क में था फिर प्रोग्रामिंग में आया लेकिन पैसे बहुत कम  मिलते थे कारण  यही था की किसी एक चीज में एक्सपर्ट नहीं था मै | फिर मैंने एक प्रोग्रामिंग भाषा का चयन किया ४ साल काम करने के बाद धीरे धीरे एक्सपर्ट हो गया | अब थोड़ा सेट हो गया हूँ | इसलिए मेरी यही एडवाइस है जो भी करो एक्सपरटाइज हाशिल करो तो कुछ मिल सकेगा जीवन में | मैं  सारे क्लास में सेकंड क्लास पास हुआ फिर भी सफल हूँ क्यों की मैंने एक्सपेर्टीसे हाशिल की अपने विषय में आप भी आगे आ सकते है एक्सपर्ट होना जरुरी है | आज कम्पटीशन का जमाना है तो चयन भी सही होना चाहिए | पहले अपने इंटरेस्ट को जानो फिर विषय  का चयन करो तो जीवन में कभी पीछे नहीं रहोगे | आज का सांता ज्ञान यही है की विशेषता जरुरी है | 

Happy Holi festival 2017 Wishes In India

आप सभी दोस्तों को होली  हार्दिक सुभकामनाये आप सभी को और आपके परिवार की ओर से रंगो का पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। आप व आपका परिवार हमेशा हसते मुस्कुराते रहें व हम सभी मिलकर इस पर्व को मनाएँ । चुनाव जीतने के लिए  देशवाशियो और भारतीय जनता पार्टी को जीत की बधाई और होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। होली की हर्षित बेला पर, खुशियां मिले अपार। यश,कीर्ति, सम्मान मिले, और बढे सत्कार।। शुभ रहे हर दिन हर पल, शुभ रहे विचार। उत्साह बढे चित चेतन में, निर्मल रहे आचार।। सफलतायें नित नयी मिले, बधाई बारम्बार। मंगलमय हो काज आपके, सुखी रहे परिवार।। आप और आपके परिवार को "होली की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं".

Anand Mela clips at Mumbai

आनंद मेला का औयोजन हर साल  दिसम्बर के महीने में होता  है । में इस वीडियोस के जरिये कुछ झलक पेश करता हूँ । बच्चे खूब मजे करते है । यह क्लिप २०१६ साल की है

Top 10 Ways to out stone from body